योगी आदित्यनाथ धुरंधर मुख्यमंत्री : पूजा पाल
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश की चायल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी कि विधायक पूजा पाल (निलंबित) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए उन्हे धुरंधर मुख्यमंत्री से नवाजते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) को माफियाओ का सरंक्षक करार दिया |
“ फिल्म धुरंधर 2 “ पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूजा पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ “धुरंधर” मुख्यमंत्री हैं| उन्होंने ही आतिक और मुख्तार जैसे माफीययो के साम्राज्य का अंत किया | उन्होंने सपा मुखिया अखुलेश यादव पर आरोप लगाया कि आतिक अहमद पर कि गई कार्रवाई उन्हे राश नहीं आई क्योंकि आतिक अहमद का एक बाद फायनेंसर था|
पूजा पाल ने सोशल मीडिया पर वाइराल विडिओ मे कहा कि “अगर मे आतिक अहमद कि हत्या के बाद भी जीवित हैं तो तो इसकी वजह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है | अगर सपा सरकार होती तो अब तक मेरी हत्या हो चुकी होती |” उन्होंने कहा कि “ फिल्म धुरंधर 2 “ ने समाजवादी पार्टी और आतिक अहमद के बीच के रिश्तों कि सचाई को बेनकाब कर दिया | आतिक सपा के सरंक्षण मे रहकर एक दीमक कि तरह देश को भीतर से खोखला कर रहा था |
उन्होंने कहा कि आतिक केवल मेरा ही गुनहगार नहीं था , मेरे पति राजूपल कि हत्या कर उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दिया | उसने लोगों कि हत्याएं करके, नशे के कारोबार के जरिए युवाओ को अपराधी बनाकर समाज को नुकसान पहुचाया है | उसके गिरोह के लोगों ने जाली नोटों का कारोबार किया और देश कि सुरक्षा से खिलवाड़ किया |
पूर्व विधायक ने कहा कि सपा को आतिक अहमद के सभी गतिविधियों कि जानकारी थी, लेकिन उसपर कि गई कार्रवाई अखुलेश को पसंद नहीं आई |
उन्होंने कहा कि सपा नेता रामगोपाल यादव कह रहे हैं कि सत्ता मे आने के बाद आतिक कि हाती का बदल लिया जाएगा| उन्होंने कहा कि “ये सशब्द भले ही रामगोपाल के हों, लेकिन विचार अखिलेश यादव के हैं| सपा का पूरा तंत्र ही अपराधियों को सरंक्षण देने का काम करता है |
गौरतलब है कि पूजा पल के पति बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्कालीन विधायक राजू पाल की राजनीतिक प्रतिद्वंदीता के कारण 25 जनवरी 2005 को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी | इस हत्या मे आतिक अहमद और उसक भी अशरफ सहित की लोगों को नामजद किया गया था | पूजा पाल पहली बार 2007 मे बसपा के टिकट पर (इलाहाबाद पश्चिमी) से उपचुनाव जीटी थी | दूसरी बार 2017 मे सपा के टिकट से (इलाहाबाद पश्चिमी) से जीती| उन्होंने तीसरी बार प्रदेश मे कौशांबी के चायल सीट से सपा के टिकट पर 2022 मे चुनाव जीती थी | उन्होंने विधानसभा के मानसून सत्र मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कि खुलकर तारीफ कि थी| इस बयान को पार्टी विरोधी मानते हुए सपा ने उनपर कार्रवाई करते हुए पार्टी से निकाल दिया |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें