उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरुरत नहीं : सरकार


नयी दिल्ली, 14 मार्च (वार्ता) केंद्र सरकार ने कहा है कि देश के पास खरीफ 2026 सीजन के लिए उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और इसे लेकर बिल्कुल भी घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए कहा कि उर्वरकों के स्टॉक के मामले में पिछले साल से बेहतर स्थिति है। यूरिया और एनपीके का भंडारण पिछले साल की तुलना में कहीं अधिक है। विशेष रूप से डीएपी का स्टॉक पिछले साल के मुकाबले दोगुना है। उन्होंने कहा कि यूरिया का वर्तमान घरेलू उत्पादन सामान्य खपत से ज्यादा रहने वाला है, क्योंकि रबी का सीजन खत्म हो रहा है।
श्री जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्थिति को भांपते हुए वैश्विक निविदा बहुत पहले ही जारी कर दी थी, जिसका अच्छा रिस्पांस मिला है। मार्च के अंत तक बड़ी मात्रा में खेप भारत पहुँच जाएगी। इसके अलावा भी सभी अंतरराष्ट्रीय साझेदारों ने भारत को बिना किसी बाधा के आपूर्ति जारी रखने का भरोसा दिया है। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया है कि अगले कई महीनों के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है, जिससे देश की खाद्य सुरक्षा पूरी तरह सुरक्षित है।
श्री जायसवाल ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि अफवाहों से बचें और तथ्यों को देखें और बिना किसी ठोस जानकारी के घबराहट न फैलाएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास