आशुतोष महाराज ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय मे रखा अपना पक्ष, पॉक्सो कोर्ट कि सुनवाई टली


प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज करनेवाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने मंगलवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय मे अपना पक्ष रखा |

दोपहर मे आशुतोष महाराज दस्तावेज लेकर वकीलों के साथ उच्च न्यायालय पहुंचे और करीब दो घंटे तक वहाँ मौजूद रहे | उच्च न्यायालय के अलवा आशुतोष महाराज जिला न्यायालय मे स्पेशल पॉक्सो कोर्ट भी पहुंचे लेकिन जिला न्यायालय में अधिवक्ता कार्य विरक्त होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी| अब स्पेशल पॉक्सो कोर्ट मे दो मई को सुनवाई होगी |

अविमुक्तेश्वरानंद कि गिरफ़्तारी पर रोक लगाने और अग्रिम जमानत दिए जाने के मामले मे आशुतोष महराज को 12 मार्च तक उच्च न्यायालय मे अपना पक्ष रखना था, सबूत पेश करना था और जरूरी  दस्तावेज दाखिलकरना था |

आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया की, " कि मुझे सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई | उन्होंने बताया कि बार बार प्रशासन से मांग के बावजूद उन्हे पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई| मुझे लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी एवं ट्रेन में मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया गया था एवं मेरी नाक काटने की कोशिश की गई थी जिसके कारण मैं 12 मार्च को  उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं हो पाया था |  आज मैं डिस्ट्रिक्ट कोर्ट एवं  इलाहाबाद उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने तथा अपने जवाब दाखिल करने के लिए आया हूं । मैं 883 पन्नों में सभी प्रकार के साक्ष्य  लिखित रूप से प्रस्तुत कर दिया है।“  

उन्होंने कहा कि तथाकथित फर्जी शंकराचार्य के उस हलफनामे को भी चैलेंज किया है जिसमें उसने खुद को शंकराचार्य कहा है क्योंकि जब उनके गुरु ही शंकराचार्य नहीं थे तो वह किस प्रकार से स्वयं को शंकराचार्य कह सकते हैं । उन्होंने यह भी कहा कि मुझे आशंका है कि वह छत्तीसगढ़ से नेपाल होते हुए विदेश भाग सकते हैं, इसलिए इस संबंध में भी उच्च न्यायालय के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करूंगा।

टिप्पणियाँ