अफवाहों से बचें, गैस और पेट्रोल की सप्लाई सामान्य: योगी

अफवाहों से बचें, गैस और पेट्रोल की सप्लाई सामान्य: योगी

गोरखपुर, 26 मार्च (वार्ता ) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोगों से रसोई गैस या पेट्रोल-डीजल को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील करते हुये साफ किया कि गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों के बाहर लाइन लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है।नियमित बुकिंग पर सिलेंडर पहले की तरह घर तक पहुंचाया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर अफवाह फैलाकर प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में जनता को संयम बनाए रखना चाहिए और केवल जरूरत होने पर ही पेट्रोल-डीजल लेने जाना चाहिए, ताकि अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था न फैले। उन्होने कहा कि पहले एक गैस सिलेंडर महीने भर चलता था, लेकिन अब लोग कुछ ही दिनों में दोबारा लेने पहुंच रहे हैं, जो अनावश्यक घबराहट को दर्शाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है।


 योगी ने कहा कि वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां खासतौर पर ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच तनाव पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे समय में भारत सुरक्षित और स्थिर स्थिति में है, जिसका श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिया।


 उन्होने कहा कि किसी भी संकट के समय अफवाहों में आकर घबराना उचित नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सरकार के साथ सहयोग करें और संयम बनाए रखें। उनके अनुसार, राष्ट्रीय मुद्दों पर एकजुट रहकर ही बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।


 मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में नवरात्रि और रामनवमी जैसे पर्व उत्साहपूर्वक मनाए जा रहे हैं, ऐसे में अफवाहों से दूर रहकर शांति और व्यवस्था बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास