मुख्य टिकट निरीक्षकों की बैठक में यात्री सुविधाओं , समय पालन एवं राजस्व वृद्धि पर जोर’
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी)मुख्य टिकट निरीक्षकों की बैठक में यात्री सुविधाओं , समय पालन एवं राजस्व वृद्धि पर जोर दिया गया ।
उत्तर मध्य रेलवे के जन सम्पर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि मण्डल रेल प्रबंधक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। आगामी ग्रीष्म काल को दृष्टिगत रखते हुए स्टेशनों पर उपलब्ध संसाधनों का नियमित आकलन कर किसी भी अतिरिक्त आवश्यकता की जानकारी समय रहते प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को तत्परता एवं सकारात्मकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि बैठक में टिकट जांच व्यवस्थाएं, यात्री सुविधाओं में सुधार , ट्रेनों के समय पालन तथा राजस्व वृद्धि से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा के साथ यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ बनाना, ट्रेनों के समय पालन में सुधार करना , अनावश्यक डिटेंशन को कम करना तथा वाणिज्यिक राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करना था।
अलार्म चेन पुलिंग की घटनाओं को न्यूनतम रखने तथा ऐसी घटनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए जिससे ट्रेनों का औसत डिटेंशन समय घटाकर
श्री सिंह ने बताया कि अपर मण्डल रेल प्रबंधक दीपक कुमार ने कहा कि वाणिज्य विभाग रेलवे प्रशासन का एक महत्वपूर्ण अंग है , जिसकी सकारात्मक भूमिका से यात्रियों के मध्य रेलवे की छवि सुदृढ़ होती है तथा रेल परिचालन एवं आय में भी उल्लेखनीय सुधार संभव है।
बैठक में राजस्व वृद्धि के उद्देश्य से काउंटर टिकट बिक्री एवं टिकट चेकिंग आय बढ़ाने हेतु फोर्ट्रेस चेक, मजिस्ट्रेट चेक सहित सघन जांच अभियान चलाने पर बल दिया गया। साथ ही स्टेशनों के निकास द्वारों पर यूटीएस टिकट की सघन जांच सुनिश्चित कर अनियमित यात्रियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
ट्रेनों में दिव्यांगजन कोचों में अनधिकृत यात्रियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर नियमानुसार शुल्क वसूली एवं उन्हें कोच से हटाने के निर्देश भी दिए गए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें