सिविल डिफेंस,गोरखपुर प्रखंड- गोरखनाथ के सदस्यों ने किया रक्तदान


गोरखपुर, सिविल डिफेंस,गोरखपुर प्रखंड- गोरखनाथ के तत्वाधान बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक सेंटर में  रक्तदान शिविर सिविल डिफेंस के सम्मानित  सदस्यों द्वारा रक्तदान करके नि:स्वार्थ व निष्काम सेवा का कार्य किया गया। कल 19 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।


उद्घाटन के अवसर पर उप नियंत्रक श्री सत्य प्रकाश सिंह जी के द्वारा सर्वप्रथम रक्तदान करके किया गया। यह इनका 15वां रक्तदान था और गोरखपुर में लगातार आठवीं बार।

इस अवसर पर बैज लगाकर उप नियंत्रक श्री सत्य प्रकाश सिंह जी और डिप्टी चीफ वार्डेन डॉक्टर शरद श्रीवास्तव जी का स्वागत डिवीजनल वार्डेन राजेश चंद्र चौधरी और डिप्टी डिवीजनल वार्डेन डॉ उमेश चंद्र श्रीवास्तव द्वारा स्वागत किया गया।

रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से सम्मानित उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्री सत्य प्रकाश सिंह, घटना नियंत्रण अधिकारी श्री अतुल मित्तल, श्री अरुण कुमार शर्मा और श्री जितेंद्र कुमार सिंह तथा प्रस्तावित डिप्टी पोस्ट वार्डेन में gn4 के श्री अनिरुद्ध चौहान एवं gn3 के श्री बृजेश कुमार सागर।

सेक्टर वार्डेन में श्री दीपक माथुर जी.एन.06,श्रीअमरेंद्र कुमार श्रीवास्तव जी.एन.08,श्री आशुतोष कुमार श्रीवास्तव जी.एन.07 प्रमुख रूप से रहे।

इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में डिवीजनल वार्डेन/ नगर सतर श्री नैय्यर आलम सिद्दीकी, श्री राजेश चंद्र चौधरी डिवीजनल वार्डेन प्रखंड गोरखनाथ, डॉ. उमेश चंद्र श्रीवास्तव डिप्टी डिवीजनल वार्डेन, प्रखंड गोरखनाथ एवं घटना नियंत्रण अधिकारी चिरंजीव सिंह रेखी, पोस्ट वार्डेन श्री मनीष कुमार सिन्हा, पोस्ट वार्डेन अभिषेक कुमार, पोस्ट वार्डेन श्री सुभाषमणि त्रिपाठी और श्री दिनेश त्रिपाठी व सेक्टर वार्डेन में श्री धीरेंद्र कुमार मिश्रा, डिप्टी पोस्ट वार्डेन श्री संजय कुमार की मुख्य भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास