ग्रीन कॉरिडोर से लखनऊ की पहचान और कनेक्टिविटी दोनों मजबूत होंगी: योगी


लखनऊ, 13 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विजन को जमीनी धरातल पर उतारने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश भर में किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की राजधानी का स्वरूप कैसा होना चाहिए, लोगों का जीवन कैसे सुगम बने और नागरिकों को अपने गंतव्य तक सरलता से पहुंचने में कैसे मदद मिले, इसी सोच के साथ विभिन्न विकास कार्यक्रम प्रभावी ढंग से लागू किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के विजन को साकार करने की जिम्मेदारी एलडीए को सौंपी गई थी। मुख्यमंत्री ने एलडीए की टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस परियोजना के लिए शासन से अलग से धनराशि नहीं दी गई थी। मुख्यमंत्री के अनुसार एलडीए ने सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जों को मुक्त कराकर उससे संसाधन जुटाए और लगभग 1618 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना को आगे बढ़ाया।
योगी ने कहा कि ग्रीन कॉरिडोर के पहले दो चरण आज जनता को समर्पित किए जा रहे हैं, जिससे लखनऊ की कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था को काफी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी राज्य की राजधानी कैसी होनी चाहिए, इसका बेहतरीन उदाहरण आज लखनऊ बन चुका है। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया से आने वाले अतिथि भी अब लखनऊ की साफ-सफाई और आधुनिक विकास की सराहना करते हैं।
उन्होंने कहा कि आज लखनऊ केवल एक ऐतिहासिक शहर ही नहीं, बल्कि आधुनिक और व्यवस्थित नगरी के रूप में भी पहचान बना चुका है और “मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं” अब शहर की नई पहचान का प्रतीक बन गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास