बलिदानियों का त्याग भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय: योगी
लखनऊ, 23 मार्च ( वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिदान दिवस के अवसर पर महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अमर बलिदानियों का त्याग भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने उनके साहस, समर्पण और राष्ट्रप्रेम को प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि क्रांति की ज्योति प्रज्ज्वलित करने वाले इन वीर सपूतों का बलिदान सदियों तक देशवासियों को ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना से प्रेरित करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि आज के दिन इन हुतात्माओं को नमन करते हुए हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेना चाहिए।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें