अखाड़े मे क्या होता है , मेरा मुह न खुलवाएं :आशुतोष ब्रह्मचारी
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) साधु संतों कि सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दो बच्चों का यौन शोषण का आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी के बीच जुबानी जंग छिड गई है |
उज्जैन मे पिछले दिनों मीडिया से बातचीत मे परिषद के अध्यक्ष ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर ही बच्चों के उत्पीड़न का आरोप लगा दिया था और उन्हे धंधेबाज, ब्लैकमेलर कहे जाने के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष को चेतावनी देते हुए गंभीर आरोप लगाया हैं| उन्होंने बाघम्बरी पीठ के महंत और अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी कि मौत से लेकर तीन आश्रमों मे महिलाओ के साथ उत्पीड़न का आरोप लगाया है |
आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि वह हमारा मुंह न खुलवाएं, मेरा मुंह खुल गया तो सब को पता चल जाएगा कि महंत नरेंद्र गिरी कि मौत कैसे हुई , और किसने कराई | उन्होंने ने कहा एक युवा निर्दोष संत आनंद गिरी को किसने जेल भेजवाया है | किसको परिषद का अध्यक्ष बनना था , यह हमको अछि तरह से पता है |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें