गंगा स्नान करने गए चार बच्चों की डूबने से मौत, तीन सुरक्षित बचाए गए
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश मे प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र मे रामनवमी पर गंगा स्नान करने गए सात लड़के गंगा में समा गए। तीन को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया जबकि चार लड़को के शव गोताखोरों ने बरामद किए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांडा में गंगा घाट बमपुर पर 4 बच्चों के डूबने की घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मौके पर राहत और बचाव कार्य तेज करने, प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रशासन को बच्चों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मांडा थाना क्षेत्र के बामपुर गांव स्थित गंगा घाट पर शुक्रवार को सात लड़के स्नान करने गए थे | नहाते समय दो लड़कों को डूबते देख सभी उनको बचाने के प्रयास मे सभी डूबने लगे| बचाव के लिए चिल्लाने कि आवाज पर वहाँ पर उपस्थित मछुआरे नाड़े मे कूद पड़े | उन्होंने किसी तरह तीन लड़कों को बचाया जबकि चार गंगा कि तेज धारा मे समा गए |
उन्होंने बताया कि बमपुर गांव निवासी मोहित , दिव्यांशु , अमन , कुनाल , निहाल , दीपक और ऋषभ सुबह गंगा स्नान करने गए थे | सभी स्नान करने लगे | इसी दौरान दो लोग डूबने लगे जिनको बचाने के लिए सभी प्रयास करने लगे| बचाने के प्रयास मे सभी डूबने लगे| बचाओ के लिए शोरगुल सुनकर वह मौजूद मछुआरे तुरन नदी ने कूद गए | कड़ी मशक्कत के बाद मोहित , दिव्यांशु , अमन को सुरक्षित बाहर निकाला गया जबकि कुनाल (12) , निहाल (10 ) दीपक (17) और ऋषभ (10) गंगा मे डूबने से मौत हो गई | |
उन्होंने बताया कि मौके पर प्रभारी मांडा थाना निरीक्षक माधव प्रसाद त्रिपाठी व भारतगंज चौकी प्रभारी सुभाष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता बच्चों की तलाश जारी कि | कड़ी मशक्कत के बाद कुनाल , निहाल , दीपक , और ऋषभ के शव गंगा नदी से बाहर निकाला | पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें