जल जीवन मिशन योजना ग्रामीण जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम: प्रवीण पटेल


प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना हैए जिसका उद्देश्य हर घर तक नल से शुद्ध जल पहुंचाना है। यह योजना ग्रामीण जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। 

      प्रयागराज  में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम बभनकुइया , विकास खंड सहसों में रविवार को  जल अर्पण दिवस व विश्व जल दिवस के अवसर पर भव्य समारोह को संबोधित करते हुए संसद प्रवीण पटेल ने कहा कि  इस योजना को महज 8 माह की अवधि में एल एंड टी की टीम द्वारा पूर्ण किया गया। इस परियोजना के पूर्ण होने से ग्राम बभनकुइया के सैकड़ों परिवारों को शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी , जिससे ग्रामीणों को अब दूर.दराज से पानी लाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

     उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है , जिसका उद्देश्य हर घर तक नल से शुद्ध जल पहुंचाना है। यह योजना ग्रामीण जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल से स्वास्थ्य , स्वच्छता और जीवन गुणवत्ता में व्यापक सुधार होगा। उन्होने जल जीवन मिशन योजना को विधिवत जल अर्पण कर ग्राम प्रधान अशोक कुमार को सौंपा।

        इस अवसर पर विधायक  दीपक सिंह पटेल ने कहा कि यह योजना क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी और ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।


     एडीएम नमामि गंगे संजीव कुमार शाक्य ने कहा कि जल संरक्षण व स्वच्छता को लेकर प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जल जीवन मिशन के माध्यम से गांवों में स्थायी जल आपूर्ति व्यवस्था विकसित की जा रही है।

     इस  दौरान जल जीवन मिशन से अधिशासी अभियंता प्रवीण कुट्टी , सहायक अभियंता , अवर अभियंता , जिला समन्वयक  अश्विनी श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। कार्यदायी संस्था एल एंड टी कंस्ट्रक्शन से प्रोजेक्ट डायरेक्टर  शुभंकर सिल , गोविन्दराजन  और आकाश यादव एवं उनकी टीम भी मौजूद रही। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आशोक कुमार सहित ग्राम पंचायत के अन्य प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास