बोर्ड परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने पर एफ आई आर दर्ज

प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा कराने वाली संस्था उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड ) की परीक्षा को लेकर प्रशंपात्र के भ्रामक खबरे वायरल करने के मामले मे  चार यूट्यूब चैनलों  के खिलाफ सिविल लाइंस साइबर क्राइम थाना मे एफ आई आर दर्ज कराया गया है|

बोर्ड सचिव भगवती सिंह द्वारा दी गई तहरीर मे आरोप लगाया गया है  कि कुछ यूट्यूब चैनल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट  के हो रही परीक्षा  के प्रश्न पत्र  वायरल  होने जैसे भ्रामक शीर्षकों के साथ विडिओ प्रसारित कर रहे हैं| इससे परीक्षार्थियों और अभिभावकों मे भ्रम कि स्थिति पैदा हो रही है और परिषद की  विश्वसनीयता  पर प्रतिकूल प्रभाव पड रहा है |

साइबर क्राइम थाना सूत्रों ने बताया कि यूट्यूब पर अपलोड किए गए विडिओ और डिजिटल साक्ष्यों कि जांच के लिए सायबर  सेल कि भी मदद ली जा रही है| संबंधित चैनलो  कि गतिविधियों, विडिओ अपलोड कि टाइमिंग और श्रोत कि तकनीकी पड़ताल कि जा रही है |

परिषद और पुलिस प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट या संदिग्ध सूचना पर विश्वास नहीं करें और केवल आधिकारिक स्रोतों  से जारी सूचना पर ही भरोसा करें|

गौरतलब है कि हाईस्कूल और  इंटरमीडिएट  कि बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं| परीक्षा शुरू होने के बाद इस तरह कि अफवाह फैलने  लगी थी| प्रशासन ने सपस्ट किया है कि परीक्षा का संचालन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराया जा रहा है|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास