आशुतोष ब्रह्मचारी पर चलती ट्रेन में जानलेवा हमला
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर रविवार की सुबह चलती ट्रेन में जानलेवा हमला किया गया ।
आशुतोष ब्रह्मचारी को घायल अवस्था में कड़ी सुरक्षा के बीच मोतीलाल नेहरू जिला चिकित्सालय (कॉल्विन अस्पताल) जीआरपी पुलिस लेकर पहुंची। वीडियो कैमरों की निगरानी में उनका मेडिकल कराया गया। बताया जा रहा है उनकी नाक पर चोट लगी है। इसके अलावा शरीर के कुछ अन्य हिस्सों पर हल्के चोट के निशान हैं। आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य और उनके शिष्यों पर हमले का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज जीआरपी को दी अपनी अर्जी में बताया कि शनिवार रात गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से रीवा एक्सप्रेस में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे ट्रेन जब सिराथू रेलवे स्टेशन कर पास पहुंची तो एसी बोगी के कोच एच.वन में सवार आशुतोष ब्रह्मचारी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार तड़के करीब पांच बजे धारदार हथियार से हमला किया गया। एसी कोच में प्रयागराज जा रहे महाराज ने कहा कि धारदार हथियार से किए गए इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना रविवार सुबह कौशाम्बी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास हुई है।
हमले में वह लहूलुहान हो गए और अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट में छिप गए। घटना के बाद घायल अवस्था में आशुतोष ब्रह्मचारी प्रयागराज पहुंचे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार ,उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले को साजिश बताते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके सहयोगियों पर संदेह जताया है। उन्होंने प्रयागराज जीआरपी में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जीआरपी के डीएसपी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि घटना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है और आशुतोष महाराज को इलाज के लिए अस्पताल ले लाया जा रहा है। अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।
आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया से कहा कि किसी के ऊपर ऐसा हमला दुखी करेगा्र जो व्यक्ति अहिंसा को मानता हो और जिसका हिंसा पर विश्वास ना हो। उन्होंने कहा कि शौचालय जा रहे थे, तब तक तो ठीक थे , निकालने के बाद दिक्कत हो गई।
हमला टॉयलेट के अंदर नहीं बाहर हुआ है जिसे किसी ने देखा ही नहीं। हमले पर शंका उत्पन्न होती हैए क्योंकि आपराधिक इतिहास वाले अपने ऊपर स्वयं हमला करक ए अपने आप को विक्टिम के रूप में दिखाते हैं। सिम्पैथी व सुरक्षा प्राप्त करने के लिए भी ऐसा हो सकता है।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा शंखनाद यात्रा जो हमारी हो रही है, इससे ध्यान भटकाने के लिए भी यह प्लान हो सकता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें