शहर में पेट्रोल –डीजल खत्म होने की अफवाह, जिलाधिकारी का अफवाहों पर ध्यान नहीं देने कि अपील


प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले ने एक ऐसे संघर्ष को जन्म दिया है जिसने न केवल खाड़ी क्षेत्र बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। इस  युद्ध के बीच कुछ शहरों के साथ प्रयागराज के  पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ती दिखी है। इसके अलावा, एलपीजी सिलेंडरों में भी कथित संकट का दावा किया जा रहा है।   

 ईरान.इजरायल एवं मध्य पूर्व के संघर्ष के फलस्वरूप ईंधन की कमी होने संबंधी अफवाह सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रचारित हो रही है, के दृष्टिगत एल०पी०जी० एवं पेट्रोल-डीजल  की सुचारू आपूर्ति के सम्बन्ध में गुरुवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने

गुरुवार को सभी पेट्रोलियम कॉम्पनियों और गैस एजेन्सीस के अधिकारियों के संग बैठक कर कहा कि लोगों को अफवाहों पर ध्यान देने कि जरूरत नहीं है | बैठक का उद्देक्षय हमे अपने यहाँ स्टॉक और खपत कि जानकारी थी , कहीं कोई समस्या हो तो उसका निराकरण करना था | उन्होंने कहा कि बुधवार शाम को कहीं कहीं पेट्रोल पंप पर भीड़ कि बात सुनने को मिल थी | वहाँ पर स्थित को नियंत्रित करने का लिए  पुलिस कि ड्यूटी लगाई गई है | रातभर अधिकारी चक्रमन करते रहे | कहीं कोई समस्या नहीं थी | पर्याप्त मात्र मे डीजल- पेट्रोल है |

बैठक मे जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह एवं विक्रय अधिकारी डीजल एवं पेट्रोल द्वारा अवगत कराया गया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक दुष्प्रप्रचार , अफवाह के कारण पेट्रोल –डीजल के अतिरिक्त मांग के कारण पेट्रोल पम्प पर अनावश्यक भीड़ बढ़ी हुई है। जबकि जनपद के 368 पेट्रोल पम्पों द्वारा पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है।

श्री सिंह ने बताया कि  आमजन की मांग के सापेक्ष पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त भण्डारण पेट्रोल पम्पों है। जनपद के पेट्रोल पम्पों पर आज का प्रारम्भिक स्टॉक लगभग 65 लाख डीजल ध् पेट्रोल उपलब्ध है , जबकि गत दिवस की डिलीवरी 18 लाख लीटर डीजल पेट्रोल है। इसी प्रकार जनपद के 144 गैस एजेंसियों के माध्यम से सुचारू रूप से एल०पी०जी० उपभोक्ताओं को एल०पी०जी० सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है। जनपद में एल०पी०जी० गैस की कोई कमी नहीं है।

    जिलाधिकारी द्वारा बैठक में सभी को निर्देशित किया गया कि पेट्रोल और  डीजल एवं एल०पी०जी० गैस की बिक्री पर सतत निगरानी रखी जाए कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से भण्डारण या होलडिंग एवं कालाबाजारी न करने पाये। अपर जिलाधिकारी , जिला पूर्ति अधिकारी,  विक्रय अधिकारी एल०पी०जी०ए पेट्रोल एवं डीजल भ्रमणशील रहकर यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी के द्वारा एल०पी०जी०ए पेट्रोल एवं डीजल कालाबाजारी एवं होल्डिंग करते पाया जाये तो सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम.1955 की धारा 3ध्7 एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए दण्डात्मक कार्यवाही की जाये।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विक्रय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी पेट्रोल पंप पर स्टाफ की कमी न हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाये। किसी भी पेट्रोल पंप में मांग अधिक हो तो,  वहां टर्मिनल से तेल की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखा जाय। पेट्रोल-डीजल  की मांग के सापेक्ष आपूर्ति बनायी रखी जाय। यदि पंप पर भीड़ हो तो लगातार पंप कियाशील रखा जाय। मांग के अनुरूप आगामी दिनों में आमद की प्लानिंग कर ली जाय। पेट्रोल पम्प एवं एल०पी०जी० के शोरूम पर लग रहे भीड़ के दृष्टिगत निर्देशित किया गया कि पुलिस से समन्वय स्थापित कर पम्प एवं गैस एजेंसी पर पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाय।

बैठक में अपर जिलाधिकार विजय शर्माए जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह , पेट्रोल –डीजल तथा एल०पी०जी० के समस्त विक्रय अधिकारी समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी , समस्त पूर्ति निरीक्षक एवं पेट्रोल –डीजल व एल०पी०जी० एसोसियन के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास