कोल्ड स्टोरेज धराशायी होने बाद मलबा हटते ही आलू की मची लूट


प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी ) फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में सोमवार को हुए हादसे के बाद मलबा हटते ही आसपास के लोग आलू के बोरियो पर टूट पड़े और उठाकर ले जाते दिखे।

आपदा में अवसर तलाशते लोग नज़र आए । आसपास के लोग आलू की बोरियो पर टूट पड़े और जिसको जैसे बन पड़ रहा था उठा कर भाग रहा था। कुछ लोगो को मोटरसाइकिल पर तीन से चार बोरी लादकर ले जाते देखा गया। आलो के बोरो की लूट के लिए ऑफर तफरी मच रही।   मलबे से सुरक्षित निकले आलू की  आसपास के लोग बोरे में भरते हुए देखे गए| आलू का ढेर मलबे मे फ़ाइल रहा है तो कुछ बोरियाँ सुरक्षित दिखलाई पड रही है, जिन्हें  जेसीबी मशीनों द्वारा बाहर निकाल कर इधर उधर रखा गया |

एक तरफ जहां लोग आलू कि बोरियों  के अलावा मलवे से अन्य जरूरी सामानों को लूटने मे मशगूल रहे दूसरी ओर  परिवार के कुछ लोग रोते हुए अपने लोगों के बारे मे अधिकारियों से पूछते नजर आए | 

मलबा हटाने के बाद आलू के बोरों की मची लूट की तस्वीरें सामने आने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। मंगलवार को मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बिना अनुमति किसी को भी कोल्ड स्टोर परिसर में जाने नहीं दिया जा रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास