राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों की शिष्टाचार भेंट


लखनऊ, 13 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शुक्रवार को संस्कृति स्कूल, लखनऊ के विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान केजी से कक्षा 11 तक के 60 विद्यार्थियों और 16 अध्यापकों ने जन भवन में राज्यपाल से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके जीवन के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपने भविष्य के सपनों को साझा किया। कुछ विद्यार्थियों ने देश का प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जताई, तो कुछ ने कमर्शियल पायलट बनने का लक्ष्य बताया।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, कूड़ा हमेशा डस्टबिन में डालने और जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने सलाह दी कि बचा हुआ पानी पौधों में डालें और ‘मां के नाम पर पौधारोपण’ जैसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए हरी सब्जियां, दूध, दाल और पनीर जैसे पौष्टिक आहार लेने तथा नियमित रूप से खेलकूद में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यार्थियों को चॉकलेट भी वितरित की।
मुलाकात के बाद विद्यार्थियों ने जन भवन परिसर के विभिन्न स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी (अपर मुख्य सचिव स्तर) डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, विद्यालय की प्रधानाचार्य, अध्यापकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास