कोल्ड स्टोरेज ढहने के मामले मे पूर्व मंत्री अंसार समेत सात लोगों को नामजद किया गया है


प्रयागराज, (दिनेश तिवारी ) उत्तर प्रदेश के फाफामऊ क्षेत्र स्थित चाँदपुर गाँव स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज मे विस्फोट के बाद धरसाई होने के बाद पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मालिक समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री अंसार अहमद समेत साथ लोगों को नामजद कर 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|

पुलिस सूत्रों ने बताया कि  मामले मे वादी फाफामऊ थाने का एसएसआई  कम्बोद सिंह बने है | उन्होंने कोल्ड स्टोरेज मालिक व पूर्व मंत्री अंसार समेत सात नामजद एवं पाँच अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है | एफआईआर मे कुल सात धराएं लगाई गई हैं| इसमे पहली धार हत्या कि है | इसके अलावा सात सीएलए एक्ट समेत छह अन्य धराएं लगाई गई हैं| उन्होंने बताया कि मौके पर जो स्थितियाँ थी उसी के आधार पर धराएं दर्ज कि गई है | विवेचना मे विस्तृत जाँच पड़ताल होगी|

उन्होंने बताया कि  एसएसआई  कम्बोद सिंह ने अपनी रिपोर्ट मे लिखा है कि  23 मार्च को 13.30 बजे आदर्श कोल्ड स्टोरेज मे कूलिंग के लिए प्रयोग कि जाने वाली अमोनिया गैस का चैम्बर फट गया जिस कारण से चार मजदूरों कि मौत हो गई| कारेब 14-15 घायल हो गए | उन्होंने लिखा है मौके पर पहुचने पर आसपास के लोगों ने बताया कि आदर्श कोल्ड स्टोरेज 25 वर्सो से इसे ही चल रहा था | इसका कोई मरम्मत या ठीक से रख रखाव नहीं हो रहा था | यह करीब 90 से 100 मजदूर काम कर रहे थे|

आदर्श कोल्ड स्टोरेज जर्जर था  और यहाँ कोई टेक्निशन नहीं रखा गया था| मुनाफाखोरी के लिए क्षमता से  बहुत अधिक स्टोरेज किया गया था  और जानबूझकर क्षमता से अधिक गैस छोड़ी गई थी | आरोपियों को पता था कि  कभी भी गैस चैम्बर फट सकता है और इस प्रकार कि घटना घाट सकती है| घटना मे मारे गए चार मजदूरों कि मौत के जिम्मेदार यही आरोपी हैं|

 डी सी पी (गंगानगर) कुलदीप सिंह ने बताया कि जाँच पड़ताल कराई जा रही है |

गौरतलब है कि आदर्श कोल्ड स्टोरेज हादसे मे घायलों मे तीन साल का कार्तिक उर्फ गुड्डू भी गंभीर रूप से जखमी हुआ है | शहर के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल मे उसका इलाज चल रहा है | कार्तिक पड़ोसी जिला प्रतापगढ़ के बाबगंग के रहने वाले संजय कुमार का बीटा है| उसकी मा रंजनया कोल्ड स्टोरेज मे कपड़े धोने का काम करती है | बताया जाता है कि रंजन के पति कि भी मौत हो चुकी है |

स्थानीय लोगों का कहना था कि कोल्ड स्टोरेज मे सुल्तानपुर का रहने वाला बलवंत सिंह उर्फ बलबीर ठेकेदार है| वही बिहार से मजदूर लता है | यहाँ भी ज्यादातर मजदूर बलवंत ही लाया था |

टिप्पणियाँ