संगम नगरी में अब लहरों पर मनेगा जश्न , बोट पर मनाएं जन्मदिन और सालगिरह: दीपेंद्र कुमार यादव
प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) संगम नगरी में अब यमुना की लहरों पर सालगिरहए जन्मदिन सहित अन्य पार्टियों को मनाया जा सकेगा। इसके लिए नगर निगम की तरफ से अनूठी पहल की गई है। मुंबई व गोवा की तर्ज पर काली घाट पर शिकारा की तरह विभिन्न आयोजनों के लिए बोट्स उपलब्ध हैं।
अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र कुमार यादव ने कहा कि इन बोटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। इसके लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों सुविधा उपलब्ध हैं।
इसके लिए तीन स्टेशन अरैल घाट , किलाघाट व काली घाट पर बनाए गए हैं। वहीं पार्टी के अलावा वाटर स्पोर्ट्स का भी लोग भरपूर आनंद ले सकते हैं। जिसके लिए छह.छह लोगों की क्षमता वाली छह मोटर बोट्स 30.30 लोगों की क्षमता वाली दो कैट मरीन बोट्स छह.छह लोगों की क्षमता वाली दो रेस्क्यू बोट्स , 10.10 लोगों की क्षमता वाली दो पांटून बोट्स , सात लोगों की क्षमता वाली एक स्पीड बोट्स , छह लोगों की क्षमता वाली एक बनाना बोट्स ,दो लोगों की क्षमता वाला एक इन्फ्लेटेबल सोफा भरपूर मनोरंज के लिए यमुना की लहरों पर उपलब्ध हैं।
उन्हीने कहा कि लोग संगम भ्रमण के साथ पानी में सुरक्षित एडवेंचर का भी आनंद ले सकते हैं। वहीं , मनोरंजन के साथ 50 लोगों की क्षमता वाला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट भी है। जिसकी एडवांस बुकिंग भी उपलब्ध है। यहां पर लोगों को नाश्ते के साथ स्वादिष्ट व्यंजन भी मिलेगा।
अब लोग संगम पर आस्था की डुबकी के साथ स्वादिष्ट व्यंजनए एडवेंचर और सालगिरह और जन्मदिन की पार्टी का भी भरपूर आनंद ले सकेंगे। जम्मू.कश्मीर की तर्ज पर लकड़ी की शिकारा बोट्स उपलब्ध है। इसके लिए 300 से तीन हजार रुपये तक की न्यूनतम दर रखी गई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें