अयोध्या में योगी ने माता अमृतानंदमयी से की मुलाकात, राष्ट्रपति मुर्मू संग राम मंदिर में किए दर्शन
अयोध्या, 19 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गुरुवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान द्रौपदी मुर्मू भी रामनगरी पहुंचीं। मुख्यमंत्री योगी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और राष्ट्रपति मुर्मू ने राम जन्मभूमि में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन आस्थाओं को पहले अंधविश्वास कहकर अपमानित किया जाता था, आज वही आस्थाएं जन-जन की श्रद्धा का केंद्र बनी हैं।
उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय राम मंदिर, काशी विश्वनाथ और मथुरा-वृंदावन के विकास की बातों को अंधविश्वास बताया जाता था, जबकि आज इन धार्मिक स्थलों का विकास नई पहचान स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार आस्था और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही है, जिससे प्रदेश में सांस्कृतिक विरासत को नया आयाम मिल रहा है।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें