उमरे भारतीय रेल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है : नरेश पाल सिंह
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर मध्य रेलवे (उमरे) के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि उत्तर मध्य रेलवे (उमरे) भारतीय रेल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उमरे मुख्यालय मे ज़ोनल स्तर पर एनसीआरईएस के साथ वार्ता तंत्र की शुक्रवार को दो दिवसीय बैठक मे संबोधित करते हुए महाप्रबंधक नरेश पल सिंह ने कहा कि उत्तर मध्य रेलवे (उमरे) भारतीय रेल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है , जो उत्तर को दक्षिण और पूर्व से जोड़ता है। नई दिल्ली – हावड़ा का 53 फीसदी तथा नई दिल्ली चेन्नई का 26 फीसदी भाग उत्तर मध्य रेलवे पर है।
उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष एक अप्रेल 2025 से 31 जनवरी 2026 तक कुल आरंभिक यात्री संख्या 12 करोड़ 93 लाख रही जो पिछले वर्ष से 2. 9 फीसदी अधिक है। इससे 2864. 87 करोड़ रुपए कि ये प्राप्त हुई। आरंभिक मालभाड़ा लदान कि ये 1896.49 करोड़ रुपए रही। ज़ोन कि कुल ये 2025.30 करोड़ रुपए रही जो जो गत वर्ष से 4.4 फिसदी अधिक है।
महाप्रबंधक ने कहा कि कर्मचारी हमारे संघटन कि सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनका साथ तथा वेल्फेयर सदैव हमारी प्राथमिकता रहा है। कर्मचारियों कि समस्याओ के पारदर्शी निवारण के लिए सभी मंडलों व इकाइयों मे निराकरण सिंगल विंडो सेल कि स्थापना कि गई है जीने प्राप्त कुल 32340 (98 . 15 ) रिफ्रेंस का निपटारा किया गया।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 मे 150 मृतक आश्रितों की विधवा और उनके आश्रितों को नौकरी प्रदान कि गई एवं 90 फीसदी मामलों मे अनुकंपा नियुक्ति एक माह के भीतर प्रदान कि गयी। रिटायरमेंट के कुल 215 प्रकरणों मे समापन भुगतान हुआ जिसमें 90 फीसदी तीन माह के भीतर किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें