मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निजी कार्यक्रम में शिरकत किया
प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंच निजी कार्यक्रम (वैवाहिक कार्यक्रम) में शिरकत किया।
मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल के अनुसार शाम 5 बजकर 25 मिनट पर अमौसी एयपोर्ट से राजकीय विमान से वह बमरौली एयरपोर्ट पर शाम करीब छह बजे पहुंचे। यहां से कार से वह एयर मार्शल अमन कपूर के एयरफोर्स स्टेशन बमरौली की पुत्री की शादी में हिस्सा लिया और वर - वधु को आशीर्वाद दिया।
यहां करीब आधा घंटे रहने के बाद मुख्यमंत्री कार से पुराने यमुना ब्रिज के निकेट बोट क्लब त्रिवेणी दर्शन पहुंचें। यहां इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जस्टिस समित गोपाल के पुत्र के विवाह के बाद आयोजित प्रीति भोज में हिस्सा लेंगे। यहां कुछ देर रहने के बाद करीब आठ बजे बमरौली एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो गये।उनका यहां पर करीब दो घंटे का कार्यक्रम था।
मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें