उप्र में 403 करोड़ रुपये की लागत सो होगा डॉ. अंबेडर की मूर्तियों के सौंदर्यीकरण खर्च


लखनऊ 08 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों पर छत्र लगवाने की घोषणा के क्रम में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिये हैं। योजना के तहत सरकार 403 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे।

शासन स्तर पर प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह (प्रथम) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक योजना के तहत मूर्तियों के चारों ओर बाउंड्रीवाल, छत्र निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे। साथ ही इन स्थलों को जनोपयोगी और जानकारीपरक बनाया जाएगा, जिससे सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी सुनिश्चित हो सके।
इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 स्मारकों का विकास किया जाएगा। प्रत्येक स्मारक पर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस प्रकार कुल 403 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘स्थापना दिवस’ पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकार ने तय किया है कि प्रदेशभर में जहां कहीं भी संविधान के शिल्पी बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा होगी, वहां पर प्रतिमा के ऊपर छत्र लगाने का कार्य किया जाएगा।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास