रुद्रपुर में 8 अप्रैल को रोजगार मेला, निजी कंपनियां करेंगी चयन
देवरिया, 07 अप्रैल। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार एवं उ.प्र. शासन की मंशा के अनुरूप बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में 08 अप्रैल, 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे से रामजी सहाय पीजी कॉलेज, रुद्रपुर (देवरिया) परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां—पद्मिनी मेकाट्रॉनिक्स, हिताची कैश मैनेजमेंट एवं बजाज एजेंसी आदि—द्वारा देवरिया सहित अन्य जनपदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
इस मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया से संपर्क कर सकते हैं। किसी भी अभ्यर्थी को भत्ता या मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें