बंकिम चंद्र की रचनाएं देशवासियों में जगाती हैं राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान-राष्ट्रीय चेतना की भावना : मौर्य


लखनऊ 08 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को अपने लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के रचयिता बंकिम चंद्र चटोपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उनकी रचनाएं आज भी देशवासियों में राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और राष्ट्रीय चेतना की भावना जगाती हैं।

श्री मौर्ट ने श्री बंकिम चंद्र को महान साहित्यकार, उपन्यासकार और समाज सुधारक बताते हुए आधुनिक बंगला साहित्य का जनक बताया। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों को एकजुट करने का सशक्त माध्यम बना और आज भी हर भारतीय के हृदय में देशप्रेम की भावना को प्रज्ज्वलित करता है। उन्होंने बताया कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह गीत माँ भारती के प्रति अटूट प्रेम, बलिदान और आत्मसम्मान का प्रतीक है। साथ ही बंकिम चंद्र की प्रसिद्ध कृति ‘आनंदमठ’ ने भी राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जीवन और उनका साहित्य आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास