मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बदली तकदीर
लखनऊ, 17 अप्रैल ( वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित हो रही हैं। ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ के तहत मिल रही वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन से युवा न केवल अपना व्यवसाय शुरू कर रहे हैं, बल्कि रोजगार सृजन में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
शुरुआत में सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मेहनत और लगन से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। आज उनका उद्यम स्थिर रूप से संचालित हो रहा है और वे प्रतिमाह 50 से 60 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने व्यवसाय के माध्यम से 5 अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराया है।
गौरतलब है कि ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ के तहत विनिर्माण क्षेत्र में अधिकतम 25 लाख और सेवा क्षेत्र में 10 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही परियोजना लागत के अनुसार अनुदान भी प्रदान किया जाता है, जिससे युवाओं को व्यवसाय स्थापित करने में सहूलियत मिलती है।
प्रदेश सरकार की इस पहल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है। इससे जहां बेरोजगारी दर में कमी आ रही है, वहीं युवा अब नौकरी की तलाश करने के बजाय खुद उद्यमी बनकर दूसरों को भी रोजगार देने का कार्य कर रहे हैं।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें