कांग्रेस और सपा महिला विरोधी , चुनाव में मिलेगा सबक : केशव मौर्य


प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध करके समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने महिला विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है।

उप मुख्यमंत्री ने बुधवार को सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इसके पहले भी मोदी सरकार की ओर से लाए गए महिला आरक्षण विधेयक का इन दोनों पार्टियों ने विरोध किया था। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव चाहते हैं कि सिर्फ उनके घर की महिलाएं ही सांसद बनें , देश की महिलाएं संसद और विधान सभा न पहुंच सकें। आगामी चुनाव में कांग्रेस और सपा को इसकी भारी  कीमत चुकानी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं ने उम्मीद जताई थी उनको संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण मिलने का सपना पूरा होगा लेकिन , कांग्रेस , सपा , टीएमसी और आरजेडी ने इसके आगे बैरियर लगा दिया। इससे देश की आबादी गुस्से से भरी हुई है। अखिलेश यादव चाहते हैं कि महिला आरक्षण में मुस्लिम महिलाओं को भी शामिल किया जाए। भारत के संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था ही नहीं दी गई है। कहा कि कांग्रेस और सपा महिला विरोधी , पिछड़ा विरोधी , गरीब विरोधी और किसान विरोधी पार्टी हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को 33 फीसदी अराक्षण देने के लिए प्रतोबद्ध है | उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेरतत्व  में भारतीय जनता पार्टी सरकार का संकल्प गई कि महिलाओ को उनका आधुकर दिलाकर ही रहेंगे| श्री मौर्य ने कहा कि सरकार कि मंशा थी कि संसद मे सांसदों कि संख्या 543 से बढ़कर 850 कि जाई जिसमे 33 प्रतिशत महुलाएं भी प्रतिनिधित्व करें| उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल आरक्षित सीटों तक सीमित नहीं रखा जाएगा , बल्कि वे सामान्य सीटों पर भी चुनाव लड़ सकती हैं |

 श्री मौर्य ने  कहा कि राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी राज्यसभा सदस्य और उनकी बहन प्रियंका वाड्रा लोकसभा की सदस्य हैं। इसी तरह सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल लोकसभा की सदस्य हैं। राहुल गांधी और अखिलेश चाहते हैं कि उनकी घर की महिलाओं और बहन बेटियों के अलावा देश की अन्य कोई भी महिला संसद और विधानसभा में न पहुंच पाए। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के चुनाव में महिलाएं इन दोनों पार्टियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं।

सर्किट हाउस के बाद   उपमुख्यमंत्री इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन हॉल में संस्कृति आईएएस कोचिंग संस्थान के द्वारा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा.2024 में चयनित अभ्यर्थियों के प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को मेडल,  प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

श्री मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशासनिक सेवा में चयन केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं , बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने युवाओं को ईमानदारी , कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।  उन्होंने कहा कि हमारे युवा देश , प्रदेश और अपने परिवारों के उज्ज्वल भविष्य के मजबूत स्तंभ हैं। आप अपने परिश्रम व प्रतिभा से राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं , यही हमारी मंगल कामना है।

उप मुख्यमंत्री ने  वर्ष 2047 तक विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण का लक्ष्य रखते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने परिवार , गांव और प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित कर रही है , जिससे योग्य और मेहनती अभ्यर्थियों को उनका अधिकार मिल रहा है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सरकार कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास