भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का योगी ने किया स्वागत
वाराणसी, 28 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मंगलवार को काशी आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।
नितिन नबीन एयरपोर्ट से सीधे सड़क मार्ग से काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। बाबतपुर हवाई अड्डे से शिवपुर, अतुलानंद, पुलिस लाइन तिराहा, चौकाघाट, लहुराबीर, मैदागिन होते हुए विश्वनाथ मंदिर तक उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे रास्ते पुष्पवर्षा की जाएगी।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम चार बजे बरेका में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शामिल होंगे। श्री नबीन शाम सात बजे नमो घाट पर होने वाली गंगा आरती में भी शामिल होंगे।
.jpg)
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें