प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर साझा की संगम के बड़े हनुमानजी की तस्वीर हनुुमत जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमाान जंयती पर बधाई देने के लिए सोशल मीडिया साइट एक्स पर जारी अपने शुभकामना संदेश में संगम तट पर स्थित श्री बड़े (लेटे) हनुमानजी का पूजन करते हुए चित्र साझा किया है। इसमें हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरि महाराज भी दिख रहे हैं।
हनुमत जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर में भोर से ही अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। भोर में मंगला आरती का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त जुटे।
महंत बलवीर गिरी महाराज ने आरती उतारी। श्री बड़े हनुमान मंदिर के महंत और श्री बाघंबरी गद्दी पीठाधीश्वर महंत बलवीर गिरी महाराज ने बताया कि दोपहर दो बजे से हनुमानजी का महाभिषेक दूध , गंगाए पंचामृत ,शहद , दही , गुलाबजल , पंचमेवा आदि से किया जाएगा।
मठ में तैयार छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। साथ ही 100 किलो लड्डू का भी भोग लगेगाए जिसे भक्तों में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। महंत ने बताया कि सुबह छह बजे से हनुमानजी का दर्शन करने के लिए मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया गया।
दोपहर बाद हनुमानजी की महाआरती होगी। शाम को भजन और सुंदरकांड का आयोजन किया गया है। मंदिर पर दिन भर भंडारा चलता रहेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें