उत्तर प्रदेश में अगले सात दिन शुष्क रहेगा मौसम, तेज हवाओं के आसार


लखनऊ, 12 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गर्मी ने दस्तक दे दी है। शुष्क मौसम के बीच दिन और रात का तापमान बढ़ने से दोपहर में सड़कों पर भीड़भाड़ कम होने लगी है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले सात दिनों तक मौसम सामान्यतः शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने बताया कि 12 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। 13 और 14 अप्रैल को भी 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने के आसार हैं।
15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान किसी विशेष मौसम गतिविधि की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 12 अप्रैल से 18 अप्रैल तक पूरे प्रदेश के लिए किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की है।
किसानों को सलाह दी गयी है कि तेज हवाओं को देखते हुए किसान कटाई के बाद फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें। खुले में रखी उपज को ढककर रखें तथा अनावश्यक रूप से धूलभरी हवाओं में बाहर निकलने से बचें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास