एसआरएन अस्पताल में बवाल और हड़ताल मामले में प्राचार्य ने 20 डॉक्टरों को किया निलंबित
प्रयागराज, ( दिनेज़ तिवारी ) मोतीलाल नेहरू मेडेकल कॉलेज से संबद्ध स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ( एसआरएन ) में तीन दिनों से चल रहे हड़ताल और बवाल मामले में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार 20 रेजिडेंट डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है।
मोतीलाल नेहरू मेडेकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ वीके पांडेय ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार 20 रेजिडेंट डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है। इन डाक्टरों पर ट्रॉमा सेंटर में महिला वकीलों के साथ मारपीट का आरोप है। जांच कमेटी की संस्तुति के बाद यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।
जांच समिति की संस्तुति के बाद ट्रॉमा सेंटर में महिला वकीलों से मारपीट के दौरान ड्यूटी पर रहे यूनिट 2 के 20 रेजिडेंट डॉक्टरों को प्राचार्य ने निलंबित कर दिया है। इसमें 10 जूनियर और सीनियर रेजिडेंट सर्जरी विभाग के और 10 जूनियर और सीनियर रेजिडेंट ऑर्थो विभाग के हैं।
मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉक्टर मोहित जैन और जांच समिति के अहम सदस्य प्रोफेसर डॉक्टर दिलीप चौरसिया ने बताया कि जांच अभी चल रही है। डॉक्टरों को निलंबित किया गया है। जांच पूरी होने के बाद भी यह देखा जाएगा की किसकी क्या गलती रही उसके बाद उचित निर्णय लेंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें