26 वां गंगा महोत्सव 17 से 26 मई तक
प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) हरिहर गंगा आरती समिति रामघाट त्रिवेणी बांध पर 26वां गंगा महोत्सव 17 मई से 26 मई तक आयोजित होगा।
इस वर्ष का गंगा महोत्सव " अविरल और निर्मल " गंगा के संकल्प पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं और आम लोगों को गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। आयोजन समिति के अनुसार , गंगा अवतरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम होंगे , जहाँ भक्त गंगा की स्वच्छता और निरंतर प्रवाह बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लेंगे।
महोत्सव का शुभारंभ 17 मई को गंगा की मूर्ति स्थापना और भजन संध्या के साथ होगा। इस महोत्सव में देश के प्रसिद्ध भजन गायक , लोक नृत्य कलाकार और गंगा जागरण कीर्तन मंडलियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी। कवि सम्मेलन और विभिन्न सांस्कृतिक संध्याएं भी आयोजित होंगी।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण प्रतिदिन होने वाली गंगा आरती होगी। इसमें श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे। साथ ही लोगों को " अविरल गंगा , स्वच्छ गंगा और निर्मल गंगा " का संकल्प पत्र पढ़कर गंगा संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें