प्रयागराज मण्डल ने अप्रैल माह मे आठ करोड़ 60 लाख से अधिक वसूला जुर्माना
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मण्डल अप्रैल माह मे सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाकर एक लाख 13 हजार से अधिक यात्रियों से आठ करोड़ 60 लाख से अधिक का रेलवे ने जुर्माना वसूल है |
उत्तर मध्य रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाए गए सघन टिकट चेकिंग अभियान मे बिना टिकट यात्रा , अनियमित यात्रा , अनबूक्ड़ लगेज एवं धूम्रपान \ गंदगी के विरुद्ध कार्रवाई मे कुल एक लाख 13 हजार 706 यात्रियों से कुल 8 करोड़ 60 लाख 99 हजार 396 रुपए जुर्माना वसूल किया गया |
उन्होंने बताया कि इसमे बिना टिकट यात्रा करने वाले 57 हजार 120 यात्रियों से पाँच करोड़ 30 लाख 32 हजार 819 रुपए, अनियमित यात्रा करने वाले 55 हजार 079 यात्रियों से 3 करोड़ 28 लाख 53 हजार 430 रुपए एवं अंबुकड़ लगेज के लिए 1507 यात्रियों से 2 लाख 13 हजार 147 रुपए जुर्माना वसूल किया गया |
श्री सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों से अपील कर्ता है कि वे रेल यात्रा के दौरान नियमों का पालन करे, वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें तथा रेल परिसर एवं ट्रेनों मे स्वच्छ बनाए रखें | किसी भी प्रकार कि असुविधा या अनियमितता कि सूचना तत्काल रेलवे अधिकारियों को दें | प्रयागराज मण्डल यात्रियों कि सुविधा , सुरक्षा , एवं सुखद यात्रा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य मे भी इसे अभियान निरंतर जारी रखें जाएंगे |
.png)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें