भाजपा की जीत को नकारना लोकतंत्र का अपमान : केशव मौर्य


प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट रूप से कहा कि भाजपा की सेवा , सुशासन और विकास की जीत को स्वीकार न करना न केवल लोकतंत्र बल्कि संविधान का भी अपमान है। 

प्रयागराज आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को पुलिस लाइन में स्वागत के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने विपक्षी दलों जिनमें सपा , कांग्रेस , तृणमूल कांग्रेस और डीएमके शामिल हैं , पर ममतिभ्रम की स्थिति में होने का आरोप लगाया।

 उप मुख्यमंत्री केशव प्रशाद मौर्य ने पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कहा कि काँग्रेस पार्टी ,समाजवादी पार्टी, टीमसी  और डीएमके जैसे राजनीतिक दल जहां भी सत्ता मे रहे, वहाँ विकास  के बजाय तुष्टीकरण , जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा दिया |

उन्होंने कहा कि ऐसे  दलों  ने आधी आबादी का अपमान किया  और लोगों के अधिकारों मे बाधा  डालने का काम किया , जिसका परिणाम यह है कि पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों मे जनता ने उन्हे सत्ता से बाहर कर सबक सिखाया | यह चुनाव  स्पष्ट संदेश है और यदि अब भी उन्हे समझ नहीं आया तो आने वाले चुनावों मे जनता उन्हें और सबक सिखाएगी|  2027 मे तो समाजवादी पार्टी साफ ही हो जाएगी|

असम  मे 18 और पश्चिम बंगाल मे कांग्रेस के दो मुस्लिम विधायकों के चुनाव जीतने के सवाल पर श्री मौर्य ने   नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा | उन्होंने कहा कि काँग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण कि राजनीति करती है|  उन्होंने कहा कि काग्रेस को सिर्फ मुसलमानों का वोट चाहिए | इसलिए सत्ता और विपक्ष मे रहकर वह  ऐसा ही व्यवहार करती है | कांग्रेस को इस देश के बहुसंख्यक हिंदुओं का वोट नहीं चाहिए| इसलिए हिंदुओं का कांग्रेस अपमान करती है | कांग्रेस हिंदुओं का अपशब्दों का प्रयोग कर उनके अधिकारों के हनन का काम करती है | हो सकता है मुस्लिम तुष्टीकरण के कारण  मुस्लिम  विधायकों को जीत मिली हो | लेकिन कांग्रेस को यह नहीं भूलना चाहिए कि  हिन्दू और मुस्लिम दोनों  ही मतदाता हैं | जब तक सब के हितों को ध्यान मे रखकर कोई राजनीतिक दल काम नहीं करेगा , तब तक उसका राजनीतिक अस्तित्व संकट का द्वार पर खाद्य रहेगा |

उन्होंने राहुल गांधी द्वारा चुनाव मे सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि यह विपक्षी नेताओं कि हतासा  और तनाव का परिणाम है  श्री मौर्य ने कहा कि यदि चुनाव आयोग, केंद्रीय बालों या अन्य व्यवस्थाओं के कारण ही भाजपा को जीत मिति, तो तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों मे भी पार्टी कि सरकार होती

उप मुख्यमंत्री ने भाजपा की नीतियों का बचाव करते हुए कहा कि  पार्टी सुशासन , सेवा और सबका साथ – सबका विकास के सिद्धांतों पर काम करती है | उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 मे होने वाले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों मे भी भाजपा कि इसी तरह कि जीत मिलेगी, साथ पंजाब और अन्य राज्यों मे भी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी |

 उपमुख्यमंत्री  ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र में विकास के कार्य को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा बिना किसी भेदभाव के पारदर्शिता के साथ के युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न रोजगार परक योजनाओं के माध्यम से भी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराये जा रहे है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास