ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री योगी का सख्त संदेश


लखनऊ, 7 मई (वार्ता) ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए आतंकवाद और दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ने अपनी डीपी में ऑपरेशन सिंदूर का प्रतीक चिन्ह लगाया, जबकि कवर फोटो में ब्रह्मोस मिसाइल को प्रमुखता से स्थान देकर भारत की सैन्य शक्ति और आक्रामक रक्षा नीति का संकेत दिया। ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी तस्वीरें लगाकर भारतीय सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कवर फोटो में दिखाई गई ब्रह्मोस मिसाइल को विशेष महत्व दिया जा रहा है। ब्रह्मोस को भारत की सबसे शक्तिशाली सुपरसोनिक मिसाइलों में गिना जाता है और इसे आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक नीति के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। योगी सरकार लगातार यह संदेश दे रही है कि उत्तर प्रदेश अब कृषि और संस्कृति के साथ-साथ रक्षा उत्पादन और आत्मनिर्भर भारत का भी मजबूत केंद्र बन चुका है।
गौरतलब है कि एक वर्ष पहले सात मई 2025 की रात भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना ने संयुक्त अभियान चलाकर पाकिस्तान में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई इस कार्रवाई को “ऑपरेशन सिंदूर” नाम दिया गया था ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास