पूजा पाल का भविष्य उज्जवल है : केशव मौर्य


प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने  कहा कि पूजा पल वरिष्ठ  नेता हैं, वह दो बार विधायक रह चुकी हैं और उनका भविष्य उज्जवल  है | उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जो बातें कह रहे हैं , उनके पीछे का उद्देश्य भी समझना चाहिए|

श्री मौर्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) की  यमुना नगर इकाई के प्रशिक्षण वर्ग- 2026 के लिए शनिवार को प्रयागराज पहुंचे हैं| वह दो दिनों तक शहर मे रहेंगे | रविवार को वह प्रयागराज महानगर और गंगापार  इकाई के कार्यकर्ता  प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करेंगे|

श्री मौर्य सर्किट हाउस मे शनिवार को तमाम मुद्दों पर मीडिया से रु-ब-रु हुए | पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने सपा की बागी विधायक पूजा पाल को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि पूजा पल वरिष्ठ  नेता हैं, वह दो बार विधायक रह चुकी हैं और उनका भविष्य उज्जवल  है | उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जो बातें कह रहे हैं , उनके पीछे का उद्देश्य भी समझना चाहिए|

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की साइकिल 2017 में ही पंक्चर हो गई है। उसके कई टुकड़े हो चुके है। आज जिस साइकिल को चलाने की बात की जा रही है वह देश की जनता की साइकिल है। उन्होंने कहा कि सपा की साइकिल को  हाथ लगाने से स्वास्थ्य खराब हो जाएगा , भ्रष्टाचार, अपराध और कानून व्यवस्था चौपट हो जाएगी।

आजम खां को सजा सुनाये जाने का सवाल पर उन्होंने  कहा कि  यह न्यायालय का फैसला है | अगर कोई अपराध करेगा तो अदालत उसकी सुनवाई करेगा और फिर गुड-दोष के आधार पर फैसला देगा | ईंधन को लेकर उपजे संकट और प्रधानमंत्री कि अपील पर शी मौर्य बोले सरकार के सभी मंत्रियों और यूपी सरकार के मंत्रियों , विधायकों और नेताओं ने अपने काफिले में वाहनों की कटौती की है। भाजपा ही देश का भविष्य है। विदेशी मुद्रा कैसे बचाई जाए , इसे लेकर हर देशवासी सजग है |

सदियों के सीजन मे सोने कि खरीददारी कर करने कि अपील पर उपमुख्यमानीरी ने कहा  प्रधानमंत्री ने अपील की है कि विदेशी मुद्रा बचानी है | जो खरदारी हो चुकी उसमे कोई बदलाव नहीं है, लेकिन आगे कम से कम खरीदारी करें| सोना विदेशों से आता है, जिसे विदेशी मुद्रा खर्च होती है |

उपमुख्यमंत्री ने अन्य सवाल के जवाब मे कहा कि अखिलेश जी इसे ही कमरे बैठ कर कुछ भी कह देते हैं| वह जो बोल रहे हैं उसके पीछे कि मंशा को देश समझ रहा है | नीट अभ्यर्थी के आत्महत्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार कि घटनाएं दुखद है | बच्चे तयारी करते हैं, लेकिन सरकार ने आने वाले समय के लिए कुछ कदम उठाए हैं | पएपेर को एक स्थान से दूसरे स्थान भेजने कि प्रक्रिया खत्म कि जाएगी और ऑनलाइन परीक्षाओं पर जोर दिया जाएगा|

टिप्पणियाँ