रीता बहुगुणा जोशी के पति का निधन


प्रयागराज (दिनेश तिवारी) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पी सी जोशी का सोमवार सुबह लखनऊ के एसजीपीजीआई में  आकस्मिक निधन हो गया है | वह  79 वर्ष के थे |

रीता बहुगुणा जोशी ने अपने एक्स अकाउंट पर दी. उन्होंने लगभग सुबह 7 बजे अंतिम सांस ली| वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे | शाम 4 बजे हम प्रयागराज पहुचेंगे, अंत्येष्टि कल सुबह प्रयागराज में होगी|"

परिजनों के मुताबिक पीसी जोशी पिछले काफी समय से बीमार थे, और उनका इलाज यहां एसजीपीजीआई में चल रहा था. सोमवार सुबह उनकी तबियत अचानक बिगड़ी और फिर संभल नहीं पाई. जिसके चलते उनका निधन हो गया|

भाजपा सांसद के पति पीसी जोशी पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर थे, और कई महत्वपूर्ण संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं| उनकी शादी रीता बहुगुणा जोशी से 1976 में हुई थी. उनके नजदीकी लोगों ने बताया कि पीसी जोशी बेहद मिलनसार और विनम्र थे. और सादगी पसंद थे

पीसी जोशी के निधन की खबर से विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है. सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और परिवार को दुःख सहने की शक्ति की कामना की है.

रीता बहुगुणा जोशी राजनीतिक परिवार से ही संबंध रखती हैं, उनके पिता एच.एन. बहुगुणा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं | वे खुद कई बार सांसद और मंत्री भी रहीं| भारतीय जनता पार्टी से पहले वे कांग्रेस में थीं. फिलहाल वर्तमान में भाजपा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहीं हैं|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास