भाजपा सरकार की डबल इंजन महंगाई रोकने में फेल
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) की डबल इंजन की सरकार महंगाई रोकने सहित सभी मुद्दों पर फेल हो चुकी है।
समाजवादी पार्टी ( सपा) प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। पहले पेट्रोल.डीजल महंगा किया गया , फिर रसोई गैस के दाम बढ़े और अब बिजली के बिलों पर 10ःअतिरिक्त बोझ डालकर आम जनता की जेब पर सीधा हमला किया जा रहा है।
उन्होंने अपने बयान में कहा है कि सरकार बताए कि जब जनता पहले से महंगाई , बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रही है , तब बिजली पर 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त सरचार्ज क्यों थोपा जा रहा है। क्या भाजपा सरकार की हर आर्थिक विफलता की कीमत जनता ही ,चुकायेगी।
सपा प्रवक्ता ने कहा है कि सपा की पूर्ववर्ती सरकार के समय बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर सब.स्टेशन बनाए गए , ट्रांसमिशन नेटवर्क का विस्तार किया गया , ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण को गति दी गई और बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए लगातार निवेश किया गया। उस दौर में किसानों , गरीबों और आम उपभोक्ताओं को राहत देने की सोच थी , जबकि आज भाजपा सरकार केवल वसूली की राजनीति कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को सस्ती बिजली , बेहतर व्यवस्था और विकास के बड़े.बड़े सपने दिखाए थे , लेकिन हकीकत यह है कि आज उपभोक्ता महंगे बिल , स्मार्ट मीटर विवाद , फ्यूल सरचार्ज और लगातार बढ़ते आर्थिक बोझ से परेशान है।
सपा प्रवक्ता ने सरकार से मांग की है कि फ्यूल सरचार्ज की वृद्धि तत्काल वापस ली जाए।घरेलू उपभोक्ताओं और किसानों को राहत पैकेज दिया जाए। बिजली कंपनियों के वित्तीय प्रबंधन की स्वतंत्र जांच कराई जाए। बिजली दरों और सरचार्ज निर्धारण की पूरी प्रक्रिया सार्वजनिक की जाये।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें