बेटियों और व्यापारियों को किसी ने छेड़ा तो चुकानी होगी कीमत: योगी आदित्यनाथ
प्रयागराज , (दिनेश तिवारी ) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में सुशासन का माहौल है। बेटियां और व्यापारी सुरक्षित होकर किसी भी समय बाहर निकल सकते हैं। अगर किसी ने उन्हें छेड़ा तो उसे भारी कीमत चुकानी होगी।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को नगर निगम के नवनिर्मित सदन हॉल और विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण.शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश की विकास यात्रा में सरकार कहीं रुकी नहीं, कहीं थमी नहीं। यह यात्रा मां गंगा की धारा की तरह अविरल आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुशासन का माहौल है। अगर किसी ने उन्हें छेड़ा तो उसे कीमत चुकानी होगी।
मुख्यमंत्री ने 400 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में नौ साल पहले आतंक का माहौल था , सार्वजनिक जमीन पर कब्जा हो जाता था , अराजकता का तांडव होता था और विकास ठप हो गया था। अब आंतक , माफियागगीरी और गुंडगर्दी से प्रयागराज मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि बेटियां हों या व्यापारी उन्हें कोई छेड़ने का दुस्साहस नहीं कर सकता है। अगर छेड़ेगा तो उसकी कीमत चुकाएगा।
श्री योगी ने कहा की डबल इंजन की सरकार सुरक्षा, समृद्धि के लिए नए प्रयास कम रही है। हर प्रकार से आपके घरों और व्यक्तिगत जीवन में खुशहाली का माहौल हो ए सरकार इस दिशा में काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में महर्षि भरद्वाज आश्रम पर भी अवैध कब्जा व अतिक्रमण था। महर्षि भरद्वाज हम सबके कुल के गुरु हैं और दुनिया के पहले कुलपति भी हैं। हजारों वर्ष पहले प्रयागराज में गुरुकुल चलाते थे। श्रीराम उनके दर्शन के लिए दो बार प्रयागराज आए। डबल इंजन की सरकार में अब महर्षि भरद्वाज का आश्रम कब्जा मुक्त है और मंदिर भी भव्य रूप ले चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वही प्रयागराज है, जहां 2017 से पहले माघ मेला और कुंभ में लोग गंदगी , भगदड़ , अराजकता , अव्यवस्था का शिकार होते थे। लोग आना नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा कि कहा कि महाकुंभ, के 45 दिवसीय आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। देश-विदेश से करोडों लोग इस महापर्व में शामिल हए।
उन्होंने कहा कि 2019 में जब भारतीय जनता पार्टी सरकर (भाजपा ) सरकार को कुंभ के आयोजन का अवसर मिला तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से यूनेस्को ने इस आयोजन को मानवता की अमूर्त धरोहर के रूप में मान्यता दी।
मुख्यमंत्री ने पिछले तीन सालों में हुए विकास कार्यं पर आधारित विशेष पुस्तिका का विमोचन किया। श्री योगी ने मां गंगा की पूजा अर्चना कर दुग्ध अर्पित किया। उसके बाद वह बंधवा स्थित लेटर हनुमान मंदिर जाकर दर्शन पूजन किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें