हिंसा पर उतर आयी है तृणमूल कांग्रेस : रवि किशन


जौनपुर, 07 मई (वार्ता) भोजपुरी अभिनेता एवं गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन ने गुरुवार को जौनपुर में पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताकर ममता बनर्जी को हराया है। वहां पर टीएमसी हिंसा पर उतर आई है।

भाजपा सांसद रवि किशन ने जौनपुर में आभूषण के एक शोरूम का उद्घाटन करने के पश्चात पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि ममता बनर्जी को 15 साल से लग रहा था कि उन्हें कोई हराने वाला नहीं है, लेकिन जनता ने नरेंद्र मोदी पर विश्वास करके उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस अपनी हार स्वीकार नहीं कर रही है और हिंसा पर उतर आई है। उन्होने ने टीएमसी पर लूट, माफिया और गुंडों के सहारे सरकार चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि टीएमसीअब अपना असली चेहरा जनता को दिखा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सुवेंदु अधिकारी पर चार गोलियां चलाई गईं और रोज हत्याएं हो रही हैं।
उन्होंने टीएमसी के कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी। सांसद ने कहा कि अब समय बदल गया है, जनता ने उन्हें नकार दिया है और नरेंद्र मोदी को स्वीकार किया है। उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं से गुंडई और बदमाशी बंद करने का आग्रह किया। रवि किशन ने आगे कहा कि सरकार गठन होते ही पुलिस ऐसे लोगों को खोज-खोज कर कटघरे में खड़ा करेगी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देगी, जो फांसी तक हो सकती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा की सरकार आने के बाद बांग्लादेश भागने के रास्ते बंद हो जाएंगे। उन्होंने टीएमसी से हत्याओं का तांडव बंद करने की अपील की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास