मधुसूदन हुलगी बने देवरिया के नये जिलाधिकारी


देवरिया,04 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने 2015 बैच के आईएएस अधिकारी मधुसूदन हुलगी को रविवार की रात देवरिया का नया जिलाधिकारी बनाया है। इससे पूर्व वे विशेष सचिव मुख्यमंत्री थे।

श्री हुलगी पूर्व में कौशांबी के जिलाधिकारी, महोबा के अपर मजिस्ट्रेट, अयोध्या में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सुल्तानपुर, बनारस में सीडीओ और मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। श्री हुलगी की पहचान तेज तर्रार अधिकारी के रूप में होती है। मुरादाबाद में अवैध निर्माण के खिलाफ उनकी कार्रवाई चर्चा में रही थी।
वे एनआईटी कर्नाटक से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। उनको अक्टूबर 2025 में नीति आयोग द्वारा प्रशासनिक नवाचारों के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास