निशान चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं की पिकप बहरिया में पलटी , 12 से अधिक लोग घायल
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी ) उत्तर प्रदेश में बहरिया थाना क्षेत्र के अतनपुर गांव से निशान लेकर पड़िला महादेव मंदिर चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप डाला अनियंत्रित होकर अतनपुर गांव के सामने पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया दुर्घटना में वाहन सवार कई लोग उसके नीचे दब गए। आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मदद से वाहन के नीचे दबे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से सभी घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए दोनैया स्थित पटेल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि हादसे में रंजना देवी , आशु देवी ,विनय कुमार , संजू , अर्चना पटेल , विमल पटेल , कोमल पटेल , काजल पटेल , खुशी पटेल , रिया पटेल , सुमन पटेल , अर्चना , चंदा और रूपा सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों के सिर , हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों के अनुसार कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें