समाजवादी पार्टी 2027 का चुनाव बुरी तरह से हारने जा रही है: केशव मौर्य
प्रयागराज, 20 जून ( दिनेश तिवारी ) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 का चुनाव बुरी तरह से हारने जा रही है। और उसके बाद जो दशा आज टीएमसी की है वही इनका भी होगा।
श्री मौर्य ने सर्किट हाउस में मीडिया से औपचारिक बातचीत में आखिलेश यादव के इस बयान पर की भाजपा के विधायक पाला बदलने को तैयार हैं , पलटवार में कहा कि उनसे कहिये की समय का इंतजार करें। वहीं ओम प्रकाश राजभर के इस बयान पर की विपक्ष के काफ़ी विधायक उनके (केशव प्रसाद मौर्य ) संपर्क में रहा करते हैं । उन्होंने कहा इन सब बातों का कोई दम नहीं होता। भारती जनता पार्टी के पास इतने कार्यकर्ता हैं विधानसभा चुनाव लड़ने वाले की समाजवादी पार्टी जैसी खराब पार्टी के लोगों की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने करणी सेना के अध्यक्ष द्वारा यूपी की सड़कों को उनके ( केशव प्रसाद मौर्य ) गाल की तरह खुरदुरी बताने के बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि ये इतने हल्के लोग हैं कि क्या बोलना चाहिए और क्या नहीं इसका भी मान सम्मान ध्यान नहीं रहता है तो इस पर क्या कहा जाय।
श्री मौर्य ने कहा कि जो दल टूट रहे हैं ये उनके अहंकार का परिणाम है। जो दल परिवारवाद के आधार पर चलते हैं उनका यही हाल होता है। देश के 85 प्रतिशत भूभाग पर भाजपा एनडीए की सरकार है। कर्नाटक व तेलंगाना में भी हम जीतेंगे। वर्तमान और आने वाला समय भाजपा का है। डबल इंजन सरकार और ताकत से वापस आये इसके लिए अपने अपने मंडलों शक्ति केंद्रों बूथों पर मेहनत करें। हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के मार्ग पर चल रही है।
उप मुख्यमंत्री ने 2027 के चुनाव को लेकर संदेश देते हुए कहा कि हम लोगों को पूरा ध्यान इस बात पर ध्यान देना है कि प्रयागराज कि सभी 12 सीटों को कैसे जीतें। यदि सभी सीटें जीतने में सफल रहे तो 2017 का रिकॉर्ड टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में सभी 19 सीटों को जीतेंगे और सपा बसपा कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाएगी ऐसा वातावरण वहां बना हुआ है क्योंकि डबल इंजन की सरकार में बुंदेलखंड में विकास के अभूतपूर्व उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 में 100 में 80 प्रतिशत सीट हमारी होगी।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे अधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिकॉर्ड बनाने का काम किया है । उन्होंने कहा कि भारत के अंदर ऐसा कोई दूसरा नेता नहीं जिसे 33 देशों का सर्वोच्च सम्मान मिला हो और श्री मोदी ने उसे देश को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने जितना कहा उतना किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें