योगा फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर 8 हजार लोगों ने किया योगाभ्यास


प्रयागराज,21 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को संगम तट पर एक भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में 8 हजार से अधिक लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इस आयोजन के मुख्य अतिथि थे।इस अवसर पर फूलपुर से भाजपा सांसद प्रवीण पटेल, पार्टी के अन्य जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी योग किया। सुबह से ही संगम तट पर उत्साह का माहौल था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक योग में भाग लिया।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि 12 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ के माध्यम से पूरी दुनिया से योग अपनाने का आह्वान किया था।
आज 190 से अधिक देशों ने योग को अपनाया है, और विभिन्न धर्मों व संस्कृतियों के लोग स्वस्थ जीवन के लिए इसे महत्व दे रहे हैं।राजनीतिक सवालों के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, पीडीए वीसी ऋषि राज और बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया।योग दिवस को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए संगम तट पर एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था, जहां लोगों ने योग के बाद तस्वीरें खिंचवाईं। कलाकारों ने सैंड आर्ट के माध्यम से "करें योग, रहें निरोग" का संदेश देकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास