सांसद प्रवीण पटेल के पीआरओ टीएन सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी )फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल के पीआरओ टीएन सिंह (58) को शुक्रवार सुबह शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि परिजन उन्हें लेकर शहर के एक निजी अस्पताल जा रहे थे कि शास्त्री पुल पर ही उनकी सांसें थम गईं।परिजन उनको लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
प्रयागराज के सहसों क्षेत्र के ललचहां गांव निवासी त्रिलोकीनाथ सिंह (टीएन सिंह) सांसद प्रवीण सिंह पटेल के पीआरओ थे। वह सांसद प्रवीण पटेल से करीब दो दशक से जुड़े थे। उनके दो बेटा और एक बेटी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें