नशा परिवार और समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधा : रजनीश अग्रवाल
प्रयागराज, ( दिनेश तिवारी) प्रयागराज मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज मंडल रजनीश अग्रवाल के कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है।
"नशामुक्ति शपथ " कार्यक्रम में गुरुवार को श्री अग्रवाल ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है।
उन्होंने नशामुक्त भारत का निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प ले।
शपथ ग्रहण के दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयं को नशे से दूर रखने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही, देश को नशामुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प भी लिया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें