विकास के एक नये अध्याय का साक्षी बनेगा ललितपुर: योगी


लखनऊ, 20 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि वीरता, वैभव और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की धरा ललितपुर आज विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बनेगी।

अपने ललितपुर दौरे से पूर्व योगी ने एक्स पर पोस्ट किया, “ ललितपुर में आज 1,766 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित कुल 221 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं से बुंदेलखंड के स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनकल्याण को नई गति मिलेगी।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार का यह प्रयास ललितपुर सहित समूचे बुंदेलखंड के समृद्ध और आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इन 221 परियोजनाओं में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्य शामिल हैं, जो सीधे आमजन के जीवन स्तर को ऊपर उठाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास