हिंदू संस्कृति का मूल मंत्र पूरी दुनिया एक परिवार : गजेंद्र


प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेंद्र ने कहा कि हिंदू संस्कृति का मूल मंत्र पूरी दुनिया एक परिवार है ।

    क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने परिषद शिक्षा वर्ग के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा हिंदू संस्कृति को वैश्विक स्तर पर जोड़ने और उसका मानवीय मूल्य पर सार्वभौमिक दृष्टि से  दुनिया के कोने.कोने तक पहुंचाने का कार्य संगठन द्वारा किया जा रहा है । हिंदू संस्कृति का मूल मंत्र पूरी दुनिया एक परिवार है , इसके माध्यम से विश्व बंधुत्व , शांति और सहयोग का संदेश वैश्विक स्तर पर प्रसारित हो इसके लिए संगठन निरंतर कार्य कर रहा है।

       उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म को एक संप्रदाय के बजाय जीवन पद्धति को प्रकृति , पर्यावरण संरक्षण और संतुलित जीवन शैली का जो समावेश है , विश्व भर में पहले भारतीय प्रवासियों के सांस्कृतिक और सामाजिक भारतीय त्योहार , योग और आयुर्वेद का प्रसार हो जिसके लिए संगठन द्वारा अनेक कार्यक्रम ,सम्मेलन आयोजित किये जाते हैं । 

      उन्होंने कहा हिंदू संस्कृति के समसामयिक वैश्विक महत्व के विषय पर मंच पर चर्चा होती है , आधुनिक युग पर्यावरण संकटए संस्कारों के विषय पर भी संगठन के अनेक कार्यक्रम आयोजित होते हैं , विश्व के सभी देशों में जो युवाओं की संख्या है उससे अधिक अपने राष्ट्र में युवाओं की संख्या है इसलिए हमें महाभारत कल के समय का गौरव प्राप्त करने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती है।

    श्री गजेंद्र ने कहा कि हमें कार्य करना होगा जब कार्य करने वालों की संख्या कम होती है तो बोलने वालों की संख्या बढ़ती है और कार्य करने वाले कर्म करने वाले को हमेशा श्रेय मिलता है। हिंदू धर्म संस्कृति में विविधताएं अनेक काल से व्याप्त हैं । भाषा , क्षेत्र,  जाति और उपजाति फिर भी हम एक राष्ट्र हैं।

    क्षेत्रीय संगठन मंत्री  ने कहा वैदिक काल से एक है और एक रहेंगे। अपने गौरवशाली संस्कृति और संस्कारों का ध्यान समाज में बना रहे इस कार्य में हमें निरंतर प्रयत्नशील रहना चाहिए । हिंदू समाज हमें अपेक्षाओं से देखता है , इसलिए हमें हिंदू धर्म संस्कृति के प्रचार.प्रसार के लिए संकल्पित रहना चाहिए ।                क्षेत्रीय सत्संग प्रमुख दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने कहा कि हमें समय.समय पर हिंदू समाज के मान बिंदुओं की रक्षा के लिए गौ माता की रक्षा के लिए हिंदू आस्था के प्रतीको , धरोहरों ,मान बिंदुओं की रक्षा के लिए समय.समय पर समाज का जागरण कर प्रशासनिक अधिकारियों को ध्यान करना , उचित समय पर सरकार से मांग करना यह भी जिम्मेदारी हम सब की है , इसके लिए उचित समय पर अपनी बात रखने की आवश्यकता पड़ने पर उचित आंदोलन से भी पीछे ना हटना चाहिए ।

     परिषद शिक्षा वर्ग में प्रमुख रूप से प्रांत संगठन मंत्री नितिन , प्रांत मंत्री डॉ राज नारायण, प्रांत उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल , सह मंत्री प्रभुति कांत ,  नरसिंह त्रिपाठी , मुख्य शिक्षक बृजभूषण महेश सिंह , प्रयाग महानगर दक्षिण अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रान्त सह सयोजिका शुभांगी सिंह , डॉक्टर दीपा यादव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास