लोकतंत्र सेनानियों ने कांग्रेस की जड़ उखाड़ने का काम किया : एके शर्मा


प्रयागराज, 26 जून (::) उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि जिन लोकतंत्र सेनानियों के कारण हमारा संविधान लोकतंत्र बचा है ,कांग्रेस ने तो संविधान की हत्या की।

      भारतीय जनता आर्टि ( भाजपा) काशी क्षेत्र के तत्वाधान में संविधान हत्या दिवस पर शुक्रवार को आयोजित संगोष्ठी में  नगर विकास मंत्री ने  कहा कि जिन लोकतंत्र सेनानियों के कारण हमारा संविधान लोकतंत्र बचा है उनको प्रणाम है। उनका योगदान पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। जब हमारे संविधान लोकतंत्र पर खतरा आया था तो हमारे ही लोग उसके विरोध में खड़े हुए।

      श्री शर्मा ने कहा कांग्रेस ने संविधान की हत्या की। लोगों को रात में उनके घर से पुलिस ने उठा लिया था। जेल में यातनाएं दी गई। जबरदस्ती नसबंदी की गई। आम नागरिकों का उत्पीड़न हुआ और कांग्रेस के खिलाफ जनता में रोष उत्पन्न हुआ। विश्व के इतिहास में ऐसे कम उदाहरण मिलते हैं कि अपने ही देश की सरकार अपने ही देश की जनता का इतना उत्पीड़न कर सकती हैं। 

    उन्होंने कहा कि 1947 से 75 साल तक के कांग्रेस शासनकाल में देश की बर्बादी हुई। देश की न्यायपालिका व तत्कालीन जस्टिस जगमोहन सिन्हा को नमन है बहादुरी को सलाम है कि उन्होंने इंदिरा गांधी के चुनाव को रद्द कर दिया था। प्रयागराज त्याग बलिदान पुण्य और प्रतापी लोगों की धरती रही है। कांग्रेसी जिस संविधान को लेकर चलते हैं उनमें पन्ने नहीं सिर्फ ऊपर नीचे दफ्तियां होती हैं। कांग्रेस के शासनकाल में न जाने कितनी बार गर्वनर बर्खास्त किये गये। 

       ऊर्जा मंत्री ने कहा कि संविधान की हत्या करने वाले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संविधान बचाने का सवाल पूछते हैं। श्री मोदी ने देश हित में संविधान संशोधन किया। सबसे बड़े संविधान के हत्यारे कांग्रेस के लोग हैं , हमें ये बात नहीं भूलना। 1975 से 1980 तक राजनैतिक संक्रमण का काल था। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 1980 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आगमन पर छात्रों ने जबरदस्त विरोध किया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उनकी स्वीकरोक्ति देश में नहीं थी। 

 उन्होंने कहा  वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में संविधान के हत्यारे कॉन्ग्रेसए सपा के लोगों ने आरक्षण व संविधान खत्म करने का झूठ फैलाया और अब फिर आने वाले चुनाव में ये फिर वही षडयंत्र करेंगे जिससे हमें सावधान रहना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास