अविमुक्तेश्वरानंद कालनेमि : आशुतोष ब्रह्मचारी


प्रयागराज, (दिनेश तिवारी) प्रयागराज में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हे कालनेमी बताया | इसे लोगों को गद्दी पर बैठने का कोई अधिकार नहीं है |


  आशुतोष ब्रह्मचारी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि वह अपनी “ सनातन नये यात्रा” के दौरान इसे लोगों को शंकराचार्य कि गद्दी से हटाने के लिए जन जन से समर्थन माँगेगे | इन्ही मुद्दों को लेकर आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज से अपनी “ सनातन न्याय यात्रा “ के औपचारिक शुभारंभ किया |


    उन्होंने ने बताया कि उनके यह यात्रा पाँच जून शुरू होकर 16 जून तक चलेगी| इस दौरान वह विभिन्न स्थानों पर संतों का पूजन और आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा| उन्होंने बताया कि वह 6 जून को लखनऊ  में अपने गुरु तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य का पूजन कर आशीर्वाद लेंगे| इसी प्रकार अन्य स्थानों पर गुरुओ का यश्रीवाद लेंगे \ 9 से 16 जून तक चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री , यमुनोत्री , केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में संत महात्माओ से मुलाकात करेंगे| इस दौरान सनातन धर्म कि उन्नति के लिए विशेष प्रार्थनाएं होंगी|


     आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि  इस आंदोलन के लिए संतों से प्रतीकात्मक रूप से एक एक रुपए का सहयोग भी लिया जाएगा| उन्होंने कहा कि भगवान आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित ज्योतिर्मठ की पवित्र गद्दी कि गरिमा अक्षुण्ण राहनी चाहिए | इस पर केवल शस्त्रों के ज्ञाता  , निष्कलंक  चरित्रवान  , तपस्वी और सनातन धर्म के प्रति समर्पित संत ही विराजमान होने चाहिए| इसी उद्देश्य से संत महात्माओं का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया जा रहा है |

टिप्पणियाँ