मंडल ने 155.45 करोड़ रुपए की आय अर्जित कर नए कीर्तिमान स्थापित किया
प्रयागराज, (दिनेश तिवारी ) प्रयागराज मंडल ने जून 2026 के दौरान वाणिज्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यात्री आय के क्षेत्र में मंडल ने 155.45 करोड़ रुपए की आय अर्जित की , जो पिछले वर्ष की तुलना में 10. 42 प्रतिशत अधिक है तथा निर्धारित लक्ष्य 147.80 करोड़ से 5.18 प्रतिशत अधिक रही।
प्रयागराज मंडल (उत्तर मध्य रेलवे )जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह’ जून माह के दौरान मंडल से 70.39 लाख यात्रियों ने यात्रा कीए जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.11 प्रतिशत अधिक है तथा लक्ष्य से 2.97 प्रतिशत अधिक रही। अन्य कोचिंग आय के अंतर्गत मंडल ने 12. 67 करोड़ की आय अर्जित की , जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.27 प्रतिशत अधिक तथा लक्ष्य से 6.92 प्रतिशत अधिक रही।
श्री सिंह ने कहा कि प्रयागराज मंडल यात्रियों को सुरक्षितए स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर विभिन्न वाणिज्यिक एवं जनहितकारी अभियान संचालित कर रहा है। यात्रियों को बेहतर भोजनए शुद्ध पेयजल तथा स्वच्छ शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ.साथ टिकट रहित एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण हेतु स्टेशनों एवं ट्रेनों में नियमित एवं सघन टिकट जांच अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें